
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दमोह शहर में सड़क पर कचरा फेकने वालों पर कार्यवाही की जा रही हैं। इस सबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी ने बताया आज सड़क पर कचरा फेंके जाने पर वसुंधरा कॉलोनी के पास मां लक्ष्मी ऑटो एजेंसी पर स्पॉट फाइन 1500 रुपए एवं अरुणोदय बेकर्स विजयनगर के पास के द्वारा कचरा सड़क पर फेंके जाने पर 1000 रुपए का स्पॉट फाइन नगर पालिका के द्वारा प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी जावेद खान द्वारा की गई। उक्त कार्यवाही में 2500 रुपए का स्पॉट फाइन कर रसीद काटी गई हैं। इस दौरान सफाई दरोगा सतीश नामदेव, अराफात खान, मनीष करोसिया, प्रेम परोचे की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई।

