Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दमोह में संचालित इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयदमोह (म0प्र0) में संचालित इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार जैन ने बताया कि महाविद्यालय में इग्नू के लगभग 30 पाठ्यक्रम संचालित हैं साथ ही महाविद्यालय को इस वर्ष से इग्नू की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केन्द्र भी बनाया गया है। जो भी अभ्यर्थी नौकरी या व्यवसाय के साथ-साथ अपनी योग्यता बढ़ाना चाहते हैं वे 31 जुलाई 2026 तक इग्नू की वेबसाइट http://www.ignouadmission.samarth.edu.in  पर जाकर ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं।        महाविद्यालय के इग्नू समन्वयक डॉ. के.के.कोरी ने बताया कि इग्नू के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किसी भी गेप सर्टिफिकेटटी.सी. अथवा माईग्रेशन की आवश्यकता नहीं है और इग्नू के पाठ्यक्रमों में देश के किसी भी अध्ययन केन्द्र में प्रवेश लेने एवं देश के किसी भी परीक्षा केन्द्र में परीक्षा देने का विकल्प उपलब्ध है। इग्नू के पाठ्यक्रमों एवं प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!