समाज के मौन कर्मयोगियों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व- पंचायत मंत्री श्री पटेल पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने ‘वृक्षमित्र’ नजीर भाईजान का जाना कुशलक्षेम

दमोह : 09 जुलाई 2026
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने दमोह जिले के मगरोन स्थित जरारूधाम गौ अभयारण्य में वर्षों से गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए समर्पित ‘वृक्षमित्र’ नजीर भाईजान के निवास पर पहुँचकर उनका कुशलक्षेम जाना।
मंत्री श्री पटेल ने नजीर भाईजान के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे निस्वार्थ सेवाभावी लोग ही वास्तविक प्रेरणास्रोत होते हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के प्रकृति, गौसेवा और मानवता की सेवा में अपना जीवन समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मयोगियों का समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।
इस अवसर पर मंत्री श्री पटेल ने नजीर भाईजान के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें आर्थिक सहयोग राशि भी प्रदान की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि समाज और पर्यावरण की सेवा में जुटे लोगों के साथ सरकार और समाज सदैव खड़े रहेंगे। यह आत्मीय मुलाकात मानवीय संवेदना, सम्मान और सेवा भावना का सुंदर उदाहरण रही। मंत्री श्री पटेल ने कहा समाज के मौन कर्मयोगियों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है, क्योंकि ऐसे लोगों के समर्पण से ही सेवा और जनकल्याण के कार्यों को नई ऊर्जा मिलती है



