Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने सामूहिक रूप से कार्यकारिणी से इस्तीफा दिया

दमोह। आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने सामूहिक रूप से कार्यकारिणी इस्तीफा दिया जिसमें बताया कि मैं फिरोज खान आम आदमी पार्टी दमोह जिला सचिव के पद से दिनांक 29.06.2026 से इस्तीफा देता हूँ जिसका मुख्य कारण हमारे जिला अध्यक्ष जी का स्वास्थ्य खराब हो गया था एवं मैं पारिवारिक कारणों के चलते जबलपुर में आयोजित होने वाले संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उपास्थित नहीं हो सका। जिला अध्यक्ष प्रकाश लारिया जी के द्वारा मुझे सूचित किया गया कि कार्यक्रम में उपस्थित ना हो पाने की सूचना कार्यक्रम के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री श्री राम किशोर शिवहरे जी (जबलपुर जोन प्रभारी) को दे दी गई थी जिला अध्यक्ष जी के ऊपर दबाब बनाया गया साथ ही लेटर जारी किया गया जिससे हम सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई जिसके कारण हम सभी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हैं। इस्तीफा देने वालो में प्रकाश लारिया (जिला अध्यक्ष), फिरोज खान सचिव, शारदा झारिया (जिला अध्यक्ष महिला बिंग), उमर मंसूरी (जिला उपाध्यक्ष), प्रकाश शर्मा (जिला उपाध्यक्ष), खुमान अहिरवाल (जिला उपाध्यक्ष), शिवम सोनी (सोशल मिडिया प्रभारी),  अब्दुल बाड़ी साहिब (अल्प संख्यक जिला अध्यक्ष), अमन राजपूत (जिला यूथ विंग उपाध्यक्ष),. मोनू शर्मा मिडिया प्रभारी, लकी रैकवार (सह मिडिया प्रभारी), हमेंत सुमन सहसचिव, लोकेश राज सह सचिव, रउफ खान जिलाउपाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!