Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत प्रतिनिधि सभा सम्पन्न हुई

दमोह जिला से भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी प्रतिनिधि सभा में शामिल हुए
दमोह। भारतीय किसान संघ महाकौशल में 2 दिवसीय प्रतिनिधि सभा का जबलपुर में नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय आधार ताल में आयोजन हुआ है। भगवान बलराम जी एवं भारत माता पूजन के साथ प्रथम सत्र में महाकौशल प्रांत की सदस्यता पर प्रांत अध्यक्ष गजराज जी भाईसाहब का संबोधन के साथ अन्य विषयों पर चर्चा हुई। सुबह दूसरा दिन 9 बजे से महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल जी का संबोधन हुआ परिचय के साथ प्रांत एवं जिलों का प्रतिवेदन में संगठन के आंकड़े रहे सदस्यता वर्ग कार्यकर्ता प्रवास वृक्षारोपण महिला शक्ति प्रशिक्षण, क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग, किसान मंच की बैठक जैविक हाट बाजार, एवं अन्य उपलब्धिया रही एवं आगामी लक्ष्य रखा गया। तीसरा सत्र आदरणीय प्रदेश क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी जी द्वारा सदस्यता जीआई टेग एवं अन्य बिंदुओं पर संबोधन हुआ। चौथा सत्र प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम जी द्वारा वर्ग एवं वार्षिक कार्य योजना के विषयों पर संबोधन रहा। प्रतिनिधि सभा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री मति गिरजा दीदी जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम् नारायण पचौरी जी, प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम जी, प्रांत अध्यक्ष गजराज सिंह जी, प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल जी, प्रांत कोषाध्यक्ष अध्यक्ष विजय गोटिया जी, प्रांत प्रचार प्रमुख राम मिलन पटेल जी, पूरन लाल संभाग संगठन मंत्री जी, प्रांतीय सदस्य मनोरमा दीदी जी, कृष्ण पाल सिंह जैविक प्रमुख, सरदार सिंह सदस्य आलोक पटेल, प्रांत उपाध्यक्ष हेतराम जी मोहन तिवारी, मेर सिंह जी स्वदेश कोठारी पुखराज जी चंदेल जी ,अनिरुद्ध पटेल जी,रहीस जी,हेमंत पटेल, बिहारी लाल साहू जी, राहुल वसूले जी, धनंजय जी  मयंक जी एवं अन्य पदाधिकारीयों की उपस्थिति रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!