
दमोह। 1 जुलाई डॉक्टर्स-डे के अवसर पर लायंस क्लब दमोह ने तीन महिला डॉक्टर का सम्मान टाइम्स कॉलेज परिसर में किया। डॉक्टर मोनिका पालीवाल ने बताया कि चिकित्सा सिर्फ एक व्यवसाय नहीं समाज के प्रति जिम्मेवारी भी है, डॉ.प्रिया जैन ने डॉक्टर के कर्तव्य के बारे में बताया और डॉक्टर जया पसारी ने लोगों को आगाह किया कि सिर्फ गूगल के सहारे इलाज की ना सोचें, सही डॉक्टर का चुनाव कर भ्रांतियां से बचें। लायंस क्लब दमोह का नया सत्र प्रारंभ हुआ है, जिसमें नए अध्यक्ष ला.अभिषेक गोयल, सचिव ला.डॉ. हरिओम दुबे एवं कोषाध्यक्ष ला. अशोक छावड़ा ने सभी का आभार माना।


