
दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिला दमोह के संयुक्त तत्वाधान में देवभूमि बांदकपुर धाम में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें जागेश्वर धाम मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर पूरे बांदकपुर नगर में संगठन के सदस्यों द्वारा भ्रमण कर बांदकपुर नगर को स्वच्छ किया गया जिसमें संगठन के सैकड़ो सदस्यों ने महिला पदाधिकारी एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने और बांदकपुर ग्राम के सरपंच सहित सभी ने बढ़-कर कर हिस्सा लिया संगठन द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर धर्म भूमि बांदकपुर में सभी नगर वासियों को यह प्रेरणा दी के है दमोह जिले का एकमात्र जागेश्वर नाथ शिव मंदिर है जो हमें स्वच्छ रखना है जो हमारे चेतना का केंद्र है यदि यहां से स्वच्छता रहेगी तो हमारे संपूर्ण जिले में स्वच्छता का संचार फैलेगा एवं जागेश्वर नाथ भगवान से सभी संगठन के सदस्यों ने प्रार्थना की कि जिस प्रकार हम स्वच्छता अभियान चला रहे हैं उसी प्रकार नगर में आज सामाजिक तत्वों का भी सफाई किया जाए एवं शासन प्रशासन को चेताया गया कि जिस प्रकार हमारे धर्म नगरी में अवैध कारोबार फल फूल रहा है उसकी पूर्णता बंद किया जाए भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों द्वारा यह संदेश भी जनहित में जारी किया गया जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्वच्छता के पश्चात पूरे नगर की सफाई के बाद सभी ने तृप्ती पूर्ण अन्नपूर्णा महाप्रसाद ग्रहण किया तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया आभार सभी का ब्लॉक अध्यक्ष ने व्यक्त किया।


