
दमोह। जिले के सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर दिनांक 18.06.2026 को दमोह नगरपालिका के सामने 1 दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जावेगा। जिला सफाई कामगार प्रकोष्ठ दमोह के अध्यक्ष राजकुमार कछवाहा ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को प्रतिमाह 1 से 7 तारीख के बीच नियमित वेतन भुगतान, नियमित, विनियमित, दैनिक वेतनभोगी, सफाई कर्मचारियों के करियर्स की राशि का एक किश्त में भुगतान, श्रम विभाग द्वारा समय समय पर की गई वेतन वृद्धि, ई.पी.एफ. राशि की कटौती प्रदान करने, कर्मचारियों की भर्ती करने, पेंशन सभा कराया गया परंतु इस पर कोई कार्यवाही न होने से कर्मचारियों में आक्रोश है जिसको लेकर एकदिवसीय धरना कर शासन के नाम मुख्यनगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमें जिले के समस्त कर्मचारियों से उपस्थिति की अपील की गई हैं।



