युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज दमोह में 23 जून को
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् 23 जून दिन मंगलवार को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय जबलपुर रोड दमोह में युवा संगम (रोजगार मेला) का आयोजन निशुल्क किया जा रहा है, जिसमें अतुल आटो लिमिटेड रेजोन सोलर, सायनोरा गियर ट्रॉन्समिशन राजकोट, रवि टैक्नो फोरेज, यूनो मिन्डा लिमिटेड, सिल्वर कन्जूमर इलेक्ट्रीकल्स लि०, विशाल वियरिंग लिमिटेड, केल्विन पाईप प्रा०लि० कोरोना रेडीट्रेज लिमिटेड, याजकी इंडिया लिमिटेड भोपाल, फिलिप कार्ड इत्यादि कम्पनीयाँ भाग लेकर हेल्पर, पन्टर, स्प्रेगन, ड्राईवर, वेल्डर, मशीन आरेटर, सुपर वाईजर, सी.एन.सी., व्ही.एम.सी. एच.एम.सी, एवं आई.टी.आई. के सभी ट्रेड इत्यादि पदो हेतु सीधा चयन करेगे जिनकी शैक्षणिक योग्यता 8वी, 10वी, 12वी, आई.टी.आई. कोई भी ट्रेड, स्नातक हो एवं आयु 18 से 48 वर्ष के मध्य हो वे युवा संगम में उपस्थित हो कर लाभ ले सकते है। युवा संगम में उपस्थित होने के पूर्व पंपलेट पर / जनपद पंचायत / महाविद्यालय/नगर पालिकाओ में भेजें गये क्यू आरे कोर्ड को स्कैन कर अपना पंजीयन अवश्य करे अधिक जानकारी के लिए विवके सोनी आई.टी.आई. के मो. नं. 9425929451 एवं एम.पी. सिंह सोलंकी ‘ रोजगार कार्यालय के मो.नं. 9752340781 पर सम्पर्क कर सकते है। आवेदको का चयन कम्पनी के नियम अनुसार एवं शर्तों के आधार पर किया जायेगा।




