Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

हिण्डोरिया दौरे पर अधीक्षण अभियंता श्री चौहान ने निरीक्षण कर दिये दिशा-निर्देश कार्यों की समीक्षा, विद्युत आपूर्ति, राजस्व संग्रहण तथा शिकायत निवारण पर फोकस

ऊर्जा विभाग दमोह के अधीक्षण अभियंता अमित चौहान 09 जून को हिण्डोरिया प्रवास हुआ। जहां उन्होंने हिण्डोरिया वितरण केन्द्र में भौतिक निरीक्षण किया तथा कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारी और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिये। अधीक्षण अभियंता इंजी. अमित चौहान का दौरा कार्यक्रम हिण्डोरिया वितरण केंद्र में रहा। जहा उन्होंने सबस्टेशन का निरीक्षण कर 33 एवं 11 के व्ही. तथा पॉवर ट्रांसफार्मर की लोडिंग को चेक किया। इसके साथ ही सबस्टेशन में लॉग बुक, एफ.ओ.सी. रजिस्टर, परमिट बुक, रिकॉर्ड की जांच कर कंट्रोल पैनल की स्थिति का जायजा भी लिया।

            निरीक्षण के दौरान वे हिण्डोरिया कार्यालय पहुंचे, जहां पर उपभोक्ताओं की सुविधा एवं समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए शिकायत रजिस्टर की भी जांच की। साथ ही विद्युत विभाग के टोल फ्री नंबर 1912 एवं सी.एम. हेल्पलाइन में पहुंचने वाली शिकायतों के साथ ही फीडर मेंटेनेन्स, डी.टी.आर. मेंटेनेन्स की जांच करते हुए शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

            लाइन ब्रेकडाउन शटडाउन की जानकारी को आई.ओ.एम.एस. पोर्टल में एन्ट्री करने एप्रुवल लेने और लाइन मेन्टेनेन्स की जानकारी स्पेक माड्यूल में एन्ट्री हेतु कहा गया। आर.डी.एस.एस. योजना अंतर्गत चल रहे कार्यों का भौतिक निरीक्षण करने एवं कार्य गुणवत्ता रिपोर्ट सबमिट करने के निर्देश दिए गए। सी.ए.पी.एक्स. योजना में कृषि फीडर ग्रुप सी लगातार 10 घंटे विद्युत सप्लाई प्रदान की जानी है, उस हेतु प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि कार्य के अभाव में विधुत आपूर्ति हेतु कोई दिक्कत ना हो। वर्क प्लान अंतर्गत स्वीकृत कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ की विभाग में चल रही योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।

            घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को नियमानुसार 24 घंटे तथा कृषि उपभोक्ताओं को 10 घंटे निर्बाध विद्युत आपूति सुनिश्चित करने एवं निर्धारित लक्ष्य अनुसार राजस्व संग्रहण प्राप्त करने के निर्देश भी प्रदान किए गए। साथ ही वर्षाकाल को देखते हुए संभाग स्तर पर “बाढ़ नियंत्रण कक्ष” की स्थापना करने हेतु कार्यपालन अभियंता, दक्षिण संभाग-दमोह को निर्देश दिए गए। किसी भी परिस्थिति में उपभोक्ता का कॉल रिसीव करने एवं शालीनता के साथ शिकायत का निराकरण किये जाने निर्देशित किया गया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!