Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

मेगा APAAR दिवस के तहत जून माह में प्रत्येक शनिवार को लगेंगे विशेष शिविर APAAR आईडी निर्माण में अभिभावकों की सहमति आवश्यक, समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं प्रगति के डिजिटल रिकॉर्ड संधारण हेतु Automated Permanent Academic Account Registry (APAAR) ID का निर्माण किया जा रहा है। यह पहल “एक राष्ट्र-एक छात्र” की अवधारणा को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। APAAR ID के माध्यम से विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम, समग्र रिपोर्ट कार्ड, छात्रवृत्ति, अधिगम उपलब्धियाँ तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का डिजिटल संग्रहण संभव होगा। साथ ही National Credit Framework (NCrF) के अंतर्गत विद्यार्थियों के क्रेडिट स्कोर भी सुरक्षित रखे जा सकेंगे।

            राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जिले के समस्त विद्यालयों में “मेगा APAAR दिवस” का आयोजन 30 जून 2026 तक प्रत्येक शनिवार को किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में विशेष शिविर आयोजित कर उन विद्यार्थियों के अभिभावकों को आमंत्रित किया जाएगा, जिनकी APAAR ID अभी तक नहीं बन सकी है। शिविरों के माध्यम से नामांकन एवं सहमति पत्र संबंधी प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी।

            जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र दमोह ने बताया कि जिन विद्यार्थियों के पास आधार कार्ड नहीं है अथवा आधार नामांकन, UDISE+ पोर्टल पर नाम भिन्नता एवं आधार सीडिंग त्रुटि जैसी समस्याएँ हैं, उनका निराकरण जिला आधार नामांकन केंद्र, बैंक, डाकघर अथवा कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से कराया जा सकता है।

            उन्होंने यह भी बताया कि अभिभावकों की सहमति प्राप्त न होना APAAR ID निर्माण में विलंब का प्रमुख कारण है। अतः संबंधित संकुल प्राचार्य, बीआरसीसी, शाला प्रधानाध्यापक एवं जनशिक्षकों को अभिभावकों को जागरूक करते हुए समय-सीमा में सहमति पत्र संग्रहण सुनिश्चित करने तथा उत्पन्न बाधाओं के निराकरण हेतु जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!