राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत किया अमरूद के पौधे का रोपण
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत किया अमरूद के पौधे का रोपण

दमोह : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव ने दमोह प्रवास के दौरान जिले के वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, महिला सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्रीमती यादव ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को त्वरित सहायता और संरक्षण प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए यहां आने वाली प्रत्येक पीड़ित महिला को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हों और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत श्रीमती रेखा यादव ने परिसर में अमरूद के पौधे का रोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदेश है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, गोपाल पटेल, संजय यादव, भरत यादव, राजेंद्र चौरसिया, अरूण सोनी, सोनू यादव, विशाल शिवहरे, संतोष रोहित, रिंकू गोस्वामी, अखिलेश सिंह घोषी, जुगल अग्रवाल, महिला बाल विकास जिला परियोजना अधिकारी अनिल जैन उपस्थित रहे।



