Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

शिक्षकों एवं छात्रों के ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ाने की मांग, मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने माननीय शिक्षा मंत्री जी को सौंपा ज्ञापन

दमोह। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से भेंट कर प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रांताध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि वर्तमान समय में पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी एवं लू का प्रकोप जारी है। ऐसी स्थिति में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ाया जाना आवश्यक है। माननीय शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह जी ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरतापूर्वक सुना और तुरंत ही नोट शीट बनवाकर विभाग को भिजवा दी गई है। शिक्षा विभाग से शीघ्र ही आदेश होने की संभावना है। शिक्षा मंत्री के सकारात्मक और तुरंत नोट शीट बनवाने पर प्रांताध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर ने उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 5वीं व 8वी की द्वितीय अवसर की परीक्षा के समय विभाग चक्र में संशोधन कराकर 01जून के स्थान पर 16 जून से प्रारंभ कराने का सराहनीय कार्य आपके द्वारा कराया गया। प्रांताध्यक्ष डॉ क्षत्रवीर सिंह राठौर जी, महामंत्री श्री राकेश गुप्ता जी एवं प्रांतीय इकाई के शिक्षकों व छात्रों के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिय वरिष्ठ मार्गदर्शक पारस जैन, दमोह जिलाध्यक्ष कमलेश सेन, संभागीय अध्यक्ष प्रमेंद्र जैन, प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन, मनीष भारद्वाज, महेश गुप्ता, नीतेश पाठक, आर बी सिंह, नीलेश जैन, भागचंद जैन, एवं आदित्य चौरसिया, जितेंद्र खटीक, अशोक साहू, संदीप सोनी, अमित जैन, संजय पाठक, महेश विश्वकर्मा, अरविंद पटेल,समस्त विकासखंड पटेरा, पथरिया,जबेरा, हटा, तेंदूखेड़ा एवं बटियागढ़ इकाई पदाधिकारियों एवं समस्त शिक्षकों ने आभार व्यक्त किया है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!