E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
राज्यमंत्री श्री पटेल ग्राम कोड़र मड़ी में पूज्य श्री श्री 108 श्री सतगुरु रविदास महाराज जी एवं मां गंगा मैया जी की पावन प्रतिमाओं के प्राण-प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना समारोह में सम्मिलित होकर पुण्यलाभ अर्जित किया

प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल आज पथरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोड़र मड़ी में पूज्य श्री श्री 108 श्री सतगुरु रविदास महाराज जी एवं मां गंगा मैया जी की पावन प्रतिमाओं के प्राण-प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना समारोह में सम्मिलित होकर पुण्यलाभ अर्जित किया। उन्होंने कहा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने सामाजिक समरसता, समानता एवं भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। मां गंगा भारतीय संस्कृति की जीवनदायिनी हैं। उन्होंने इस दिव्य आयोजन हेतु समस्त ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति को हार्दिक बधाई दी। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा संत रविदास जी की कृपा एवं गंगा मैया के आशीर्वाद से क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि का वास हो, यही प्रार्थना है।



