E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यमंत्री श्री लोधी क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर सुनी समस्याएं, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा आज विधानसभा सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारे देवतुल्य क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर उनकी जनसमस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरतापूर्वक सुना। क्षेत्रवासियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
उन्होने कहा जनसेवा ही मेरा संकल्प है। क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की सुविधा, सुरक्षा एवं विकास हेतु निरंतर प्रतिबद्ध रहकर कार्य करना ही हमारा परम कर्तव्य है। जनता का विश्वास और स्नेह ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।


