Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

नकदी उपलब्धता में कोई समस्या है तो तत्काल भारतीय रिजर्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय स्थापित करें, प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है- कलेक्टर श्री यादव किसानों को समय पर मिले नकद राशि बैंकर्स और कियोस्क संचालकों को दिलाई शपथ बैंकर्स और कियोस्क संचालको के साथ अहम् बैठक संपन्न

 जिले में किसानों एवं वृद्धजनों को बैंकिंग सेवाओं में हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने समस्त बैंकर्स, बी.सी. एवं कियोस्क संचालकों की आयोजित बैठक में आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होने कहा कि क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि किसानों को उनके खातों में राशि होने के बावजूद बैंक से नकद भुगतान नहीं मिल पा रहा है। इससे शादी-विवाह, इलाज एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

            उन्होंने कहा कि वृद्धजन, जो कियोस्क केंद्रों से अपनी पेंशन निकालते हैं, उनसे कुछ संचालकों द्वारा अवैध रूप से पैसे मांगने अथवा पेंशन राशि में कटौती करने जैसी शिकायतें भी प्राप्त हुई थीं। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए सभी बैंकर्स एवं कियोस्क संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए वृद्धजन माता-पिता के समान हैं और उनके साथ किसी प्रकार की आर्थिक अपेक्षा या अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

            कलेक्टर श्री यादव ने निर्देशित किया कि किसानों एवं आमजन को उनकी आवश्यकता अनुसार नकद राशि उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बैंक अधिकारियों से कहा कि यदि नकदी उपलब्धता में कोई समस्या है तो तत्काल भारतीय रिजर्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय स्थापित करें। प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है, उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी वृद्धजन, किसान या आम नागरिक से अवैध मांग अथवा कमीशन लेने की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैंकर्स और कियोस्क संचालकों को दिलाई शपथ

            बैठक में सभी बैंकर्स एवं कियोस्क संचालकों को शपथ दिलाई गई कि वे किसी भी वृद्धजन या किसान से किसी प्रकार की अतिरिक्त राशि या अनुचित अपेक्षा नहीं रखेंगे तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं कमीशन व्यवस्था के अंतर्गत ही कार्य करेंगे।

सोलर योजनाओं के प्रकरणों को प्राथमिकता देने के निर्देश

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा सोलर योजनाओं से संबंधित प्रकरणों को बैंक स्तर पर टालमटोल कर अस्वीकृत करना उचित नहीं है। भारत सरकार एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप ऐसे मामलों का शीघ्र निराकरण एवं प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति सुनिश्चित की जाए।

शासकीय योजनाओ के प्रकरणो में प्रगति लाये

            कलेक्टर श्री यादव ने बैंकर्स से कहा शासन की विभिन्न रोजगारमूलक एवं अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं में तेजी से कार्य का लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित की जायें।

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का करे त्वरित निराकरण

            कलेक्टर श्री यादव नें बैंक अधिकारियों से कहा सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों पर तत्परता से कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। बैंकवार समीक्षा की गई।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!