Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

एसपी आनंद कलादगी ने ली परेड की सलामी, बेहतर टर्नआउट वालों को किया पुरस्कृत

  पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने रक्षित केंद्र में 15 मई  शुक्रवार को साप्ताहिक जनरल परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान बेहतर टर्नआउट और यूनिफॉर्म वाले अधिकारी-कर्मचारियों को एसपी ने इनाम देकर पुरस्कृत किया। शुक्रवार की जनरल परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया, डीएसपी और थाना प्रभारियों सहित जिले के 150 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

            परेड पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री कलादगी ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के निराकरण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। एसपी ने पुलिस लाइन में ही कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समय पर समाधान जरूरी है ताकि वे बेहतर तरीके से ड्यूटी कर सकें।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!