
दमोह। नवनियुक्त कलेक्टर महोदय का मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा दमोह संघ ने किया आत्मीय स्वागत मध्यप्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष प्रमोद अहिरवार एवं जिला कार्यकारिणी दमोह द्वारा जिले के नवागत कलेक्टर श्रीमान प्रताप नारायण यादव जी का पुष्पगुच्छ माला से भेंट कर भावभीना स्वागत किया समस्त विभागों के अंशकालीन कर्मचारी छात्रावास रसोईया चौकीदार एवं स्कूल शिक्षा विभाग की समस्याएं पत्र के माध्यम से श्रीमान कलेक्टर महोदय जी को अवगत कराया गया और चर्चा की जिला कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त एवं पदाधिकारी का परिचय कराया गया कर्मचारी संघ की ओर से यह विश्वास दिलाया गया है कि संघ शासन और प्रशासन के साथ-साथ कदम से कदम मिलाकर जिले के विकास में सहभागी बनेगा और कर्मचारी समय पर अपनी कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे और श्रीमान कलेक्टर महोदय जी समस्याओं के संबंध में आश्वासन दिया गया है कि इसमें जो संभव हो सके वह हम करेंगे उपस्थित समस्त जिला कार्यकारिणी दमोह।



