Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दमोह का  महासदस्यता अभियान शुरू

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दमोह का  महासदस्यता अभियान शुरू

दमोह : जिले के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर जिला बैंक से सम्बद्ध समितियों में कुल 26000 नवीन सदस्य बनाये जाने हेतु विशेष सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक मोहन व्यास द्वारा 13 अप्रैल 2026 को शाखा प्रबंधक, पर्यवेक्षक की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य विषय था कि मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, भोपाल द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में नवीन सदस्य बनाने हेतु महा सदस्यता अभियान 14 अप्रैल से प्रारम्भ किया जा रहा है, जिसके संबंध में शाखा प्रबंधक एवं पर्यवेक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि समितियों के मुख्यालय में सदस्यता अभियान का शुभारंभ 14 अप्रैल को किया जाएगा एवं गैर सदस्यों की पहचान कर सदस्य बनाने हेतु 20 अप्रैल तक जागरुक किया जायेगा। 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सदस्य बनाने हेतु आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा संबंधित आवेदनों का निराकरण 01 मई से 05 मई तक किया जाएगा। तत्पश्चात् ऋण वितरण हेतु 06 मई से 15 मई तक आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस महाअभियान में जिले के अधिक से अधिक किसानों को समिति के सदस्य बनाये जाने हेतु प्रयास किया जावेगा।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!