Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

ग्राम पंचायत जबेरा में बाबा साहब अंबेडकर की 135वीं जयंती पर नारी शक्ति और सामाजिक समानता पर जोर

ग्राम पंचायत जबेरा में बाबा साहब अंबेडकर की 135वीं जयंती पर नारी शक्ति और सामाजिक समानता पर जोर

दमोह :

ग्राम पंचायत जबेरा के सभागार में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती अत्यंत गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से नारी शक्ति और महिला अधिकारों पर जोर दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने समाज के सभी वर्गों से शिक्षित बनने और सामाजिक न्याय के पथ पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपसरपंच तिलक सिंह ठाकुर, युवराज तिवारी, रविशंकर बाजपेई, सचिव जन्मेजयदत्त दुबे, रानू नामदेव सहित बड़ी संख्या में पंचगण, महिलाओं और ग्रामीणजनो की उपस्थिति रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!