मध्य प्रदेश
Trending
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती के अवसर पर ग्राम रनेह में विकासखंड स्तरीय हितग्राही सम्मेलन आयोजित
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती के अवसर पर ग्राम रनेह में विकासखंड स्तरीय हितग्राही सम्मेलन आयोजित

दमोह :भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती के अवसर पर ग्राम रनेह में विकासखंड स्तरीय हितग्राही सम्मेलन विधायक हटा उमादेवी खटीक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बाबा साहब की जन्म जयंती पर मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा प्रत्येक विकासखंड व जिला स्तर पर कार्यक्रम करने के निर्देश थे।
उक्त कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष हटा गंगाराम पटेल, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत दमोह शिवचरण पटेल, मनीष तंतुवाय, गोपाल पटेल, कन्हैयालाल पटेल, राधारानी मोती अहिरवार, महेश्वर सिंह, शैलेष पटेल, प्रियेश आठया, सरपंच कन्हैयालाल आदिवासी और ग्राम रनेह के अन्य गणमान्य नागरिक माताएं, बहने उपस्थित रहीं।

