Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

जबेरा शासकीय महाविद्यालय में नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित

जबेरा शासकीय महाविद्यालय में नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित

दमोह :

जबेरा शासकीय महाविद्यालय में नारी सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुपम मिश्रा उपस्थित रहीं। साथ ही महिला स्व-सहायता समूह से सविता रैकवार एवं कृष्णा रैकवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कमल चौरसिया के निर्देशन में उपस्थित महिलाओं का सम्मान किया गया तथा अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। इसके उपरांत सभी को पुस्तक वितरण किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. ममता सिंघई द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रही हैं और उनके लिए आरक्षण का प्रतिशत भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि “नारी मां दुर्गा का रूप है” तथा “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता” का संदेश समाज को दिशा देता है।

इसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रश्मि तिवारी एवं डॉ. भारती कपूर को बैच एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्राम खैरी में आयोजित सात दिवसीय शिविर में उनके विशेष योगदान की सराहना की गई और उनके कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

प्राचार्य डॉ. कमल चौरसिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं आज सिविल सेवा से लेकर हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके सशक्तिकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन डॉ. भारती कपूर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!