एच.पी.व्ही. टीकाकरण अभियान में गति लाने हेतु विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित
एच.पी.व्ही. टीकाकरण अभियान में गति लाने हेतु विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित
दमोह : जिले मे किशोरियो को एच.पी.व्ही. संक्रमण से सुरक्षित करने हेतु संचालित किये जा रहे टीकाकरण अभियान मे गति लाने हेतु जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी के निर्देशन में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं महिला बाल विकास विभाग के समन्वय से 11 अप्रेल 2026 को विशेष टीकाकरण स़त्र आयोजित किये गये है। डॉ. चटर्जी ने बताया कि आज दमोह शहरी क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों गुरू नानक स्कूल/सेंट जान्स/महर्षि स्कूल/शाइनिंग स्टार स्कूल/सेंट नार्बट स्कूल/नव जागृति स्कूल/केशव राम पाण्डे/सद्भावना स्कूल में आयोजित होंगे। सभी सत्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किये जायेगे।उन्होंने बताया कि प्रत्येक सत्र हेतु चिकित्सकों, एएनएम, मल्टी टास्क वर्कर, एवं अन्य सहयोगी सेवा प्रदाता सुपरवाईजर, नोड़ल अधिकारी की तैनाती माईक्रोप्लान के अनुसार की गई है। टीकाकरण के दौरान पात्र किशोरियों का डेटा यू-विन पोर्टल पर तत्समय दर्ज किया जायेगा, जिससे अभियान की मानीटरिंग सुनिश्चित हो सके।सुरक्षा एवं व्यवस्थाए सुनिश्चितटीकाकरण सत्रों के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए ए.ई.एफ.आई. किट एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। संबंधित टीमें सत्र स्थल पर निर्धारित समय पर उपस्थित होकर टीकाकरण कार्य संपादित करेंगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विक्रांत चैहान ने बताया कि संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों से अनुरोध किया गया है कि वे टीकाकरण हेतु चिन्हित किशोरियों को पूर्व सूचना दें कि, वे भोजन कर विद्यालय आयें एवं अपने साथ टिफिन भी लेकर आयें, जिससे टीकाकरण के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।विद्यालयों से सहयोग की अपीलस्वास्थ्य विभाग द्वारा अभिभावकों व किशोरियों से आग्रह किया गया है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहभागिता करें। एच.पी.व्ही. टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी उपाय है। अतएव पात्र किशोरियों का समय पर टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।


