Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

गरीब छात्रों की शिक्षा में सहयोग हेतु आगे आई मदद फाउंडेशन समिति

गरीब छात्रों की शिक्षा में सहयोग हेतु आगे आई मदद फाउंडेशन समिति

दमोह। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सुशील कुमार नामदेव के मार्गदर्शन में तथा मदद फाउंडेशन समिति के सचिव आशीष शर्मा एवं उपाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा के सहयोग से एक सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष रमाकांत वाजपेयी, राकेश राठौर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मदद फाउंडेशन समिति द्वारा ग्राम टेकचंद पिपरिया निवासी कक्षा 11वीं के छात्र भीकम पटेल को नीट (छम्म्ज्) परीक्षा की ऑनलाइन कोचिंग हेतु 5200 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहयोग छात्र के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे सहयोग को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। मदद फाउंडेशन समिति द्वारा किया गया यह प्रयास समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का कार्य करेगा।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!