E-Paperमध्य प्रदेश
जिला खनिज प्रतिष्ठान मंडल बोर्ड की बैठक की तिथि में बदलाव, अब 13 अप्रैल को होगी आयोजित
जिला खनिज प्रतिष्ठान मद (मंडल बोर्ड) की प्रस्तावित बैठक की तिथि में प्रशासन द्वारा बदलाव किया गया है। पूर्व में यह बैठक 10 अप्रैल, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे आयोजित की जानी थी।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण फुलपगारे ने जानकारी देते हुए बताया कि अब यह बैठक 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। उन्होने संबंधित अधिकारियों एवं सदस्यों को संशोधित तिथि के अनुसार उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

