E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
गेहूं उपार्जन हेतु नई SOP जारी, खरीदी तिथियों में संशोधन इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग में 10 अप्रैल से, शेष संभागों में 15 अप्रैल से शुरू होगी खरीदी
रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं उपार्जन के सुचारू क्रियान्वयन के लिए राज्य शासन द्वारा विस्तृत SOP जारी कर दी गई है। राज्य शासन ने गेहूं खरीदी की तिथियों में आंशिक संशोधन करते हुए विभिन्न संभागों के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की हैं। जारी आदेश के अनुसार, इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभागों में गेहूं उपार्जन कार्य 10 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा। वहीं, राज्य के शेष संभागों में गेहूं खरीदी 15 अप्रैल से शुरू होगी।
प्रभारी कलेक्टर मीना मसराम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खरीदी केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


