Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश

नफरत एवं टकराव की राजनीति करती है भाजपा- हरीश चौधरी

नफरत एवं टकराव की राजनीति करती है भाजपा- हरीश चौधरी

दमोह। संगठन सृजन अभियान की समीक्षा एवं संगठनात्मक की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं म.प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि आर.एस.एस. कहती है कि हम गैर राजनैतिक दल है किन्तु चुनाव आते ही वह भाजपा का राजनैतिक चोला पहिन लेती है। भाजपा ने नरेगा का नाम ही नहीं बदला बल्कि ग्रामीणों का रोजगार ही खत्म कर दिया। म.प्र. के सह प्रभारी रणविजय सिंह चोखव ने कहा कि देश की विचार धारा है वह कांग्रेस की विचारधारा है। भाजपा नफरत एवं टकराव की राजनीति करती है। पूर्व मंत्री जिला कांग्रेस प्रभारी हर्ष यादव ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन के पूर्व हमने जिला कार्यालय में हुई समन्वय समिति में कुछ महत्वपूर्ण कुछ मसलो पर निर्णय लिये गये है जिसका अक्षरशः पालन किया जायेगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटैल ने कहा कि जिले के किसानों की फसलो की कटाई के समय पे मौसम ओलावृष्टि पानी गिरने से हालत खराब हो गई है किन्तु शासन प्रशासन ने किसी भी प्रकार के सर्वे कराने की जरूरत नहीं समझी। पूर्व विधायक अजय टंडन, प्रताप सिह, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वय रतनचंद जैन, मनु मिश्रा, विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप खटीक, बृजेन्द्र सिंह, लोकसभा प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप सिंह, तिलक सिंह, तरवर सींग ने भी कहा कि भाजपा कहती है गैस सिलेन्डर की किल्लत कांग्रेस द्वारा बनाई गई है वह पूछना चाहते है कि गैस की किल्लत एक जगह होती दो जगह होती किन्तु यह किल्लत तो पूरे देश में है। कार्यकर्ता सम्मेलन  में प्रमुख रूप से तेजीराम रोहित, संजय चौरसिया, लक्ष्मण सींग, राजेश तिवारी, रोहन पाठक, पप्पू नायक, निधि श्रीवास्तव, तेजीराम रोहित, मंजू राय, वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, लालचंद राय, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, परम यादव, रजनी ठाकुर, बसंत कुशवाहा, लाखन सिंह, अमर सिंह, शमीम कुरैशी, दिनेश रैकवार, मंजीत यादव, अरविंद अवस्थी, खिल्लू ठाकुर, शानु जुनेजा, गीता लोधी, उवेद गौरी, अनिल जैन, पप्पू कुशवाहा, रियाज खान, संध्या नायक, केके वर्मा, अजय जाटव, प्रवेन्द्र चन्द्राकर, विजय बहादुर, डीपी पटेल, मदन सुमन सहित जिले के ब्लॉक एवं उपब्लॉक अध्यक्ष एवं नगर के समस्त पार्षदो की उपस्थिति रही एवं सभी से वन टू वन चर्चा हुई।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!