Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

रानी अवंतीबाई लोधी जी का अदम्य साहस और मातृभूमि के लिए समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत -राज्यमंत्री श्री लोधी विकसित समाज बने यही हमारा प्रयास-सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी समाज के जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में जन जन जागरण करने का  काम कर रहे-राज्यपिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ कुसमरिया रानी अवंती बाई लोधी जी के बलिदान दिवस पर नोहटा परिसर में आयोजित हुआ  भव्य कार्यक्रम सम्पन्न निकाली गई रैलियां

रानी अवंतीबाई लोधी जी का अदम्य साहस और मातृभूमि के लिए समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत -राज्यमंत्री श्री लोधी विकसित समाज बने यही हमारा प्रयास-सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी समाज के जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में जन जन जागरण करने का  काम कर रहे-राज्यपिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ कुसमरिया रानी अवंती बाई लोधी जी के बलिदान दिवस पर नोहटा परिसर में आयोजित हुआ  भव्य कार्यक्रम सम्पन्न निकाली गई रैलियां

दमोह :

            वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी ने देश, समाज और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, जो हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। इस आशय की बात प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने उप तहसील नोहटा परिसर में आयोजित रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस पर कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा समाज की उन्नति तभी संभव है जब हम कुरीतियों नशा और अनावश्यक परंपराओं के खिलाफ आवाज उठाएं। नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे समाज को खोखला कर देता है, इसलिए हमें नशा-मुक्त समाज बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा रानी अवंतीबाई लोधी जी का अदम्य साहस और मातृभूमि के लिए समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं, उनका जीवन हर भारतीय को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता हैं।

            राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा रानी अवंती बाई का साहस और पराक्रम हमें यह सिखाता है कि कठिन से कठिन समय में भी अन्याय के खिलाफ डटकर खड़ा होना चाहिए। आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाएंगे और एक सशक्त, जागरूक और समृद्ध समाज का निर्माण करेंगे।

            सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी ने कहा जबेरा विकसित भी होगा शिक्षित भी होगा। इसके लिए सतेंद्र भैया निशुल्क कोचिंग चला रहे हैं यह कार्य हमें निश्चित ही गौरान्वित करता हैं। आज जिन बच्चों का सम्मान हुआ हैं। भाव सिंह लोधी जी के मार्गदर्शन में समाज आगे बढ़ रहा हैं। यह मंच किसी एक जाति का मंच नही हैं यह सर्व जातियों का मंच हैं। समाज के लोगो को खेती के अलावा भी अपना व्यवसाय करने की चिंता करना चाहिए, आवश्यकता ओर जरूरतें बढ़ गई हैं। समाज को चिंतन करना हैं, नशा मुक्त समाज का निर्माण करना हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। विकसित समाज बने यह हमारा प्रयास हैं।

            राज्यपिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा आज जो इधर हम ये नज़ारा देख रहे हैं, उसके पीछे कितनी शहादत, कितने लोगों की शहादत छिपी हुई है, जिसके कारण यह परिणाम हमें मिला है। उन्होंने कहा समाज के जनप्रतिनिधियों अपने अपने क्षेत्रों में देश के प्रति सम्मान, जन जन जागरण करने का काम कर रहे हैं। सभी को अपने समाज को जगाने की आवश्यकता हैं निश्चित रूप से ऐसे कार्यक्रमों से समाज मे जाग्रति आती हैं। समाज को कुरूतियों से बचकर अपना विकास करना चाहिए।

            जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी ने महिलाओं को ऐसी प्रेरणा दी है, जिसका स्वरूप आज हमें हर मंच पर दिखाई देता है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। उस समय जब महिलाएं घर की चारदीवारी तक सीमित रहती थीं, तब रानी अवंती बाई ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर साहस और नेतृत्व का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। आज कहा जाता है कि ‘नारी सबला है’, लेकिन वास्तव में नारी सदियों से सशक्त रही है।

            जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति राजू ठाकुर ने कहा कि आज हम सभी वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए हैं। उनकी शहादत हमें वीरता, साहस और स्वाभिमान का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण के इस दौर में हमें उनके आदर्शों को अपनाते हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लेना चाहिए।

            इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ऋषि भैया, भाव सिंह लोधी (मासाब), सतेन्द्र सिंह लोधी, रूपेश सेन, पूर्व सांसद चन्द्रभान सिंह लोधी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखें।

            कार्यक्रम में कृष्णा भाव फाउंडेसन द्वारा चलाये जा रहे कोचिंग संस्थान से तेंदूखेड़ा और जबेरा क्षेत्र के 8 बालक बालिकाओं का नवोदय विद्यालय में कक्षा 06 में प्रवेश होने पर सम्मानित किया गया।

            जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बलिदान दिवस पर यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में रानी अवंती बाई लोधी जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल, सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग कल्याण के अध्यक्ष डाँ रामकृष्ण कुसमरिया, पूर्व मंत्री दशरथ सिंह लोधी, सतेन्द्र सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने परिसर में वीरागंना रानी अबंती बाई लोधी के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!