मध्य प्रदेश
Trending
विधायक दमोह श्री मलैया ने 35 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों के किये लोकार्पण
विधायक दमोह श्री मलैया ने 35 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों के किये लोकार्पण

दमोह :
पूर्व मंत्री एवं विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया ने ग्राम दतला में 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। साथ ही ग्राम सेमरा मडिया में शेड के नीचे सीसी निर्माण कार्य का शुभारंभ/लोकार्पण किया गया।इसके अतिरिक्त ग्राम अभाना में 25 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर ग्रामीणों को समर्पित किया गया।