मध्य प्रदेश
Trending
ग्राम रनेह में जल गंगा संवर्धन अभियान का विधायक हटा श्रीमती खटीक ने श्रमदान कर किया शुभारंभ
ग्राम रनेह में जल गंगा संवर्धन अभियान का विधायक हटा श्रीमती खटीक ने श्रमदान कर किया शुभारंभ

दमोह :
मप्र में आज से जल गंगा संवर्द्धन अभियान का हटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रनेह में हटा विधायक उमादेवी खटीक ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया। ग्राम पंचायत भवन के पीछे स्थित तालाब में साफ-सफाई गहरीकरण कार्य प्रारंभ किया गया। हटा विधायक उमादेवी खटीक ने यहां श्रमदान भी किया।
इस दौरान हटा जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेल, कन्हैया लाल पटेल, जनपद सीईओ संजीव गोश्वामी, थाना प्रभारी चंदन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणजन मौजूद रहे।


