जनसुनवाई में 181 आवेदनों पर हुई सुनवाई अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कलेक्टर श्री कोचर ने की अनूठी पहल जनसुनवाई की पूरी जिम्मेदारी 38 महिला अधिकारियों, कर्मचारियो को सौंपी
जनसुनवाई में 181 आवेदनों पर हुई सुनवाई अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कलेक्टर श्री कोचर ने की अनूठी पहल जनसुनवाई की पूरी जिम्मेदारी 38 महिला अधिकारियों, कर्मचारियो को सौंपी
दमोह : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की पहल पर आयोजित जनसुनवाई में इस बार एक विशेष नवाचार देखने को मिला। इस जनसुनवाई की पूरी जिम्मेदारी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी गई, ताकि महिलाएं अपनी समस्याएं सुगमता से रख सकें।अपर कलेक्टर मीना मसराम ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-10 में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये हितग्राहियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 181 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में 15 आधार अपडेशन, 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान तहसीलदार भू-प्रबंधन वर्षा दुबे, तहसीलदार पारूल चौधरी, एसआई गरिमा मिश्रा सहित 38 महिला अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति रही।25 पंचायतों में हुई जन सुनवाई
जिले के ग्राम नोहटा, अभाना सहित चिन्हित 25 पंचायतों में जनसुनवाई के दौरान 37 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें शत्-प्रतिशत आवेदनों का निराकरण किया गया।



