Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में किसानों के हित में हो रहे हैं महत्वपूर्ण निर्णय : कृषि मंत्री श्री कंषाना उड़द के उपार्जन पर एमएसपी के साथ किसानों को मिलेंगे अतिरिक्त 600 रुपए प्रति क्विंटल बोनस अगले 5 साल के लिए 10500 करोड़ की 5 किसान हितैषी योजनाओं को रखा जाएगा जारी

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसान कल्याण वर्ष में किसानों को अधिकतम लाभ दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा कृषि से सम्बद्ध क्षेत्रों के विकास के लिए करीब 10 हजार 500 करोड़ रुपये की लागत की किसान हितैषी योजनाओं को अगले पांच साल तक निरंतर रखने को मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि अब यह योजनाएं 31 मार्च 2031 तक जारी रहेंगी और इसका सर्वाधिक लाभ मध्यप्रदेश के किसानों को मिलेगा।

            मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि मध्यप्रदेश सरकार ने दलहन फसल उड़द एवं तिलहन फसल सरसों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उड़द को तय समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा और किसानों को तय समर्थन मूल्य के अतिरिक्त खरीदी गई उड़द पर 600 रुपए प्रति क्विंटल बोनस राशि भी दी जाएगी। मध्यप्रदेश में सरसों का उत्पादन इस वर्ष 28 प्रतिशत तक बढ़ गया है। इस वर्ष 3.38 मीट्रिक टन सरसों का उत्पादन होने की संभावना है।सरसों की फसल को भावांतर योजना के दायरे में लिया जाएगा। जिन पांच किसान हितैषी योजनाओं को 31 मार्च 2031 तक निरंतर रखने का निर्णय लिया गया है उनमें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय किसान कृषि विकास योजनाप्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पर ड्रॉप-मोर क्रॉप)राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनानेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग और राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन – ऑयल सीड योजना शामिल हैं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!