Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

दमोह में मदिरा दुकानों के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया 6 से 7 मार्च तक 5 मदिरा समूहों की दुकानों का निष्पादन ई-टेंडर तथा ई-टेंडर कम ऑक्शन के माध्यम से निर्धारित

आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए मदिरा दुकानों के निष्पादन संबंधी जारी निर्देशों एवं 20 फरवरी 2026 को प्रकाशित मध्यप्रदेश शासन राजपत्र के अनुक्रम में प्रथम चरण बैच-3 के अंतर्गत मदिरा दुकानों के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस चरण में शामिल कुल 5 मदिरा समूहों की दुकानों का निष्पादन ई-टेंडर तथा ई-टेंडर कम ऑक्शन के माध्यम से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि ई-टेंडर (ई-टेंडर एवं ई-टेंडर कम ऑक्शन) के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड करने और ऑफर सबमिट करने की प्रक्रिया 6 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर 7 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि ई-टेंडर कम ऑक्शन के प्रपत्र 7 मार्च को दोपहर 2.05 बजे से खोले जाएंगे। इसके बाद ई-टेंडर कम ऑक्शन की बोली प्रक्रिया दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। यदि इस दौरान 15 मिनिट के अंतराल में बोली दिये जाने पर आगामी 15 मिनिट के लिए समयावधि में वृद्धि होगी। ई- टेण्डर खोलने की प्रक्रिया संबंधित समूह का ऑक्शन समाप्त होने या 7 मार्च 2026 की शाम 6 बजे (जो भी बाद में हो) तक जारी रहेगी। जिला समिति द्वारा ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से निराकरण किये जाने की प्रक्रिया ई-टेण्डर खोलने की प्रक्रिया पूर्ण होने तक निर्धारित है।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए ई-टेंडर के साथ जमा की जाने वाली धरोहर राशि, ड्यूटी की दर तथा मदिरा दुकानों में देशी एवं विदेशी मदिरा की वर्तमान वित्तीय वर्ष के 9 माह की खपत संबंधी जानकारी जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय दमोह से किसी भी दिन, अवकाश दिवस सहित, कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।

उन्होने बताया मदिरा दुकानों के निष्पादन से संबंधित विज्ञप्ति एवं अन्य जानकारी आबकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://excise.mp.gov.in पर भी उपलब्ध है, जहां से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति, फर्म, कंपनी या कंसोर्टियम निर्धारित शर्तों एवं प्रक्रिया के तहत NIC के पोर्टल https://mptenders.gov.in पर आवेदन पत्र का शुल्क एवं धरोहर राशि ऑनलाइन जमा कर ई-टेंडर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!