Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

नरवाई से आग-जनी की घटनाओं पर प्रभावी रूप से नियंत्रण पाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कोचर ने जिला स्तरीय समिति का किया गठन

नरवाई से आग-जनी की घटनाओं पर प्रभावी रूप से नियंत्रण पाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कोचर ने जिला स्तरीय समिति का किया गठन

दमोह : जिले में रबी वर्ष 2026-27 से फसल अवशेष, नरवाई, पराली में आग लगाने की घटनाओं के प्रभावी नियंत्रण एवं नरवाई से भूसा बनाने, भूसा भण्डारण के कल्स्टर बनाने, गौशालाओं को भूसा विक्रेताओं से अनुबंध कराने तथा नरवाई से आग-जनी की घटनाओं पर प्रभावी रूप से नियंत्रण पाने के उद्देश्य से कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने विभिन्न तकनीकों का उपयोग कराने हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। जिला स्तरीय गठित समिति में किसान कल्याण तथा कृषि विकास उपसंचालक जी.एल.अहिरवार, पशुपालन एवं डेयरी विभाग उपसंचालक बी.के.असाटी, परियोजना संचालक आत्मा जे.एल.प्रजापति, कृषि अभियांत्रिकी के सहायक कृषि यंत्री श्रीमती शशि श्रीवास्तव, भारतीय किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र पटैल, संभागीय यंत्री भारतीय किसान संघ हेमंत पटैल, भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष श्रीराम पटैल, गौशाला संचालक आचार्य विद्यासागर दयोदय पशु सेवा केन्द्र तेन्दूखेड़ा संजय जैन पारसमणी, गौशाला संचालक मुख्यमंत्री गौसेवा योजना नोहटा जबेरा घनश्याम लोधी तथा नर्मदाखण्ड सेवा संस्थान जरारूधाम गौ अभ्यारण मगरोन बटियागढ़ नीरज सिंह लोधी को शामिल किया गया है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!