Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

उर्वरक वितरण को सरल, सुगम तथा पारदर्शी बनाने के लिए लागू की जाएगी ई-विकास प्रणाली ई-विकास प्रणाली से किसान बंधु डबल लॉक केंद्रों, एमपी एग्रो, निजी विक्रेताओं तथा सहकारी समितियों में टोकन बुक करके प्राप्त कर सकते हैं उर्वरक-कलेक्टर श्री कोचर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की अनुशंसा के अनुसार किसानों को मिलेगा उर्वरक आगे चलकर होम डिलीवरी की भी होगी सुविधा 1 मार्च 2026 से लागू हो गई नई व्यवस्था

प्रदेश सरकार द्वारा उर्वरक वितरण व्यवस्था हेतु विकास प्रणाली का विकास किया गया है इसके क्रियान्वयन एवं लागू किए जाने के उद्देश्य से कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की मौजूदगी में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती मीना मसराम, जिला जनसंपर्क अधिकारी वाय.ए.कुरैशी, जिला विपणन अधिकारी इंद्रपाल सिंह राजपूत, जिला सलाहकार गिरवर पटेल एवं जिले के सम्मानीय पत्रकार गण की उपस्थित थे । कृषि विभाग के सहायक संचालक जे.एल. प्रजापति द्वारा उर्वरक वितरण की ई-विकास प्रणाली का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।

            सहायक संचालक श्री प्रजापति ने बताया उर्वरक वितरण की ई-विकास प्रणाली किसानों को उर्वरक प्रदान करने हेतु पारदर्शी, सुगम, सरल एवं जवाब देही प्रक्रिया है, जिसमें किसानों को घर बैठे बिना लाइन लगे अपने मोबाइल से ई-टोकन बुक कर डबल लॉक केंद्रों, निजी विक्रेताओं, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों, एमपी एग्रो मार्केटिंग समिति आदि किसी भी जगह से उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया प्राथमिक सहकारी समितियां में, सभी निजी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में, सभी डबल लॉक केंद्रों में, सभी ग्राम पंचायत में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में क्यूआर कोड चस्पा किए जा रहे हैं ताकि किसान बंधु क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे उर्वरक वितरण की ई-विकास प्रणाली के माध्यम से स्वयं अथवा विभाग के अधिकारी/ कर्मचारियों से नि:शुल्क टोकन बुक कर सकेंगे।

            उन्होंने बताया  किसान बंधुओं अपने आधार कार्ड से पंजीयन करा कर तथा एग्री स्टेट आईडी से अपनी भूमि की जानकारी जोड़कर अपनी पसंद के विक्रेता का चयन कर आसानी से खाद प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने सभी किसान बंधुओ से आग्रह किया है कि जिन किसान बंधुओं ने अपनी एग्री स्टेट आईडी नहीं बनवाई है ऐसे किसान बंधु जल्द से जल्द अपनी एग्री स्टेट आईडी बनवा ले, ताकि उर्वरक प्राप्त करने में कोई समस्या ना हो । आगे भविष्य में एग्री स्टेट आईडी से ही कृषि से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ दिया जाना प्रस्तावित है।

            ज्ञातव्य है जिले में दिसंबर माह से ई-टोकन प्रणाली लागू है जो सिर्फ डबल लॉक केंद्रों, एमपी एग्रो एवं मार्केटिंग सोसायटी से खाद प्राप्त करने हेतु लागू की गई थी, परंतु उर्वरक वितरण की ई-विकास प्रणाली सभी प्रकार के उर्वरक विक्रेताओं के लिए जिले में 01 मार्च 2026 से लागू की जा रही है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!