
दमोह। भारत विकास परिषद शाखा दमोह द्वारा ग्राम ककरा तहसील पथरिया में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 22 फरवरी दिन रविवार को खूब लाल पटेल हाई स्कूल ककरा में किया जा रहा है जिसमें दमोह जिले के विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ एवं जिला चिकित्सालय दमोह एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया के चिकित्सक उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे इसके अतिरिक्त आयुर्वेद एवं होम्योपैथी के चिकित्सक भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे शिविर में बीपी शुगर एवं खून की जांच भी की जाएगी इस शिविर का शुभारंभ माननीय लखन पटेल राज्य मंत्री शासन के करकमलों द्वारा किया जावेगा भारत विकास परिषद शाखा दमोह की अध्यक्षा श्रीमती डॉक्टर किरण दुबे गोस्वामी ने ककरा ग्राम एवं आसपास के क्षेत्र वासियों से अपील की है की अधिक से अधिक संख्या में पधारकर शिविर का लाभ लें।

