Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का दमोह में संरक्षण सहायक उप मंडल कार्यालय तैयार जिला प्रशासन की पहल से संरक्षण कार्यों को मिलेगी नई गति

ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में दमोह जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के जबलपुर मंडल अंतर्गत दमोह में संरक्षण सहायक उप मंडल लगभग तैयार हो चुका है। शीघ्र ही यहां कंजर्वेशन असिस्टेंट की पदस्थापना की जाएगी।

यह सफलता जिला प्रशासन के सतत प्रयासों और लगातार पत्राचार का परिणाम रही है। नवस्थापित कार्यालय शहर की एक प्राचीन में बनाया गया है, यह ऐतिहासिक संरचना अपनी मजबूती और स्थापत्य सौंदर्य के लिए विशेष पहचान रखती है। भवन के भीतर ऊपर जाने के लिए 27 फीट 5 इंच ऊंची लोहे की सीढ़ी आज भी सुरक्षित और आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

संरक्षण कार्यों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर संबल

            नवगठित उप मंडल कार्यालय दमोह एवं आसपास के संरक्षित स्मारकों के संरक्षण, देखरेख और नियमित रखरखाव से जुड़े कार्यों के लिए स्थापित किया जा रहा है।

            सीनियर कंजर्वेशन असिस्टेंट सुभाष कुमार ने जानकारी दी यहां कंजर्वेशन असिस्टेंट सहित आवश्यक सहयोगी स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी, जो स्मारकों की मरम्मत, संरचनात्मक मजबूती और संरक्षण संबंधी तकनीकी कार्यों को गति देंगे।

क्षेत्रीय धरोहरों को मिलेगा लाभ

            उन्होंने कहा अब तक जबलपुर मंडल के अंतर्गत सागर, जबलपुर, रीवा और खजुराहो उप मंडल कार्यरत थे। दमोह में नए उप मंडल की स्थापना से क्षेत्रीय स्मारकों के संरक्षण कार्य अधिक सुदृढ़, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से संपादित किए जा सकेंगे।

वर्तमान भवन में मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। प्रशासनिक बैठक के उपरांत औपचारिक उद्घाटन कार्यक्रम की तिथि निर्धारित की जाएगी। यह पहल न केवल ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को नई दिशा देगी, बल्कि दमोह की सांस्कृतिक पहचान को भी सशक्त बनाएगी।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!