Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

प्रगतिशील महिला कृषक अनुपमा पटेल कर रही एप्पल बेर का उत्पादन वर्तमान में हो रही आय 1.50 से 1.65 लाख रूपये तक कृषकगण कृषि विज्ञान केंद्र और उद्यानिकी विभाग से ले सकते है खेती के लिए तकनीकी मार्गदर्शन

जिले की तहसील हटा के ग्राम पिपरिया किरण, भैंसा निवासी प्रगतिशील महिला कृषक  अनुपमा पटेल पति पवन पटेल ने कृषि विज्ञान केन्द्र दमोह के सहयोग से एप्पल बेर की फल उत्पादन  का कार्य कर रहीं है, अनुपमा पटेल विगत 5 वर्षों से अपने खेत में विभिन्न प्रकार की नई- नई कृषि तकनीकियों से अच्छी उत्पादन बाली किस्मों की खेती कर रही है । इसी के अंतर्गत श्रीमती पटेल ने अपने खेत में एक एकड़ जगह में एप्पल बेर की तीन प्रकार की किस्मों जैसे एप्पल बेर ग्रीन , एप्पल बेर कश्मीरी, एप्पल बेर की खेती  कर रही है।

      प्रगतिशील महिला कृषक अनुपमा पटेल को शुरू के प्रथम वर्ष में पौध लागत सहित कुल खर्च एक एकड़ का 50 हजार रुपया आया था और कुल आय शुरू के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष  में 75 से 90 हजार  रुपये प्राप्त हुई,  वर्तमान में अब हर वर्ष कुल खर्च सिर्फ 20 से 30 हजार रुपए एक एकड़ में आ रहा है।  वर्तमान में कुल आय 1.50 से 1.65 लाख रूपये हो रही है। इस साल अभी तक ऐपल बेर का कुल उत्पादन 42 क्विंटल हो गया है ।

      कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मनोज अहिरवाल ने कृषकों से कहा है एप्पल बेर की खेती से किसान भाई अच्छा लाभ कमा सकते है।  एप्पल बेर खाने में बहुत ही पोष्टिक एवं स्वादिष्ट होता है, बेर को खाने से या बेर के कई उत्पादों को जैसे बेर जूस, बेर कैंडी , बेर पावडर, मुरचन  इत्यादि बना कर किसान भाई गांव में रोजगार उत्पन्न कर सकते है , बेर खाने  से शारीरिक कमजोरी दूर होती है एवं पाचन में सहायक होता है। बेर जूस पीने से गर्मी में लू से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा बुंदेलखण्ड में पहले से ही देशी बेर की खेती होती आ रही है, बेर के लिए उपयुक्त जलवायु अपने जिले दमोह एवं बुन्देलखण्ड में बहुत अच्छी है। बेर की  खेती की तकनीकी मार्गदर्शन के लिए किसान भाई कृषि विज्ञान केन्द्र दमोह के वैज्ञानिक तथा कृषि विज्ञान केन्द्र दमोह एवं योजनाओं संबंधी जानकारी हेतु उद्यानिक विभाग से संपर्क कर सकते है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!