बाटियागढ़ में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर सम्पन्न
बाटियागढ़ में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर सम्पन्न
दमोह : 17 फरवरी 2026बाटियागढ़ स्थित सावित्री बाई फुले शासकीय महाविद्यालय बाटियागढ़ में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरुक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मुकेश तिवारी ने विद्यार्थियों को रोजगार और स्वरोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं वीरेन्द्र जैन यूनिसेफ (UNICEF) द्वारा महिला उद्यमिता एवं लैंगिक समानता विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एल. प्रजापति ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक, सेडमैप पी. एन. तिवारी ने विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आशीष श्रीवास्तव एवं संजय गर्ग का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर उद्यमिता से जुड़ी उपयोगी जानकारी प्राप्त की।


