मध्य प्रदेश
Trending
मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता योगेंद्र कुशवाहा गिरफ्तार
मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता योगेंद्र कुशवाहा गिरफ्तार

दमोह। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नोहटा दौरे के दौरान ज्ञापन देने जा रहे सम्राट अशोक क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा को पुलिस ने रास्ते में हिरासत में ले लिया। बताया गया कि वे समर्थकों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। पुलिस ने सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इसे एहतियाती कार्रवाई बताया। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। घटना के बाद सपा व सम्राट अशोक क्रांति सेना कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया।

