
दमोह। मां गंगा के किनारे 38 दिन का कल्पवास महेश पटेल जी मुकदम ग्राम पंचायत चंपत पिपरिया तहसील पथरिया जिला दमोह जी ने 38 दिन मां गंगा मां यमुना मां सरस्वती जी के त्रिवेणी संगम में अपना कल्पवास कर साधना आराधना करते हुए मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। जहां व्यक्ति साधना तपस्या के मूलभूत कर्तव्यों से विमुख हो रहा है जहां पर हमारे महेश पटेल मुकदम दादा जी ने समाज को प्रेरणा देते हुए बताया कि वास्तव में यदि मां गंगा मां यमुना मां सरस्वती जी का यदि पूर्ण आशीर्वाद चाहते हैं तो मां के निर्देशन में चलना ही होगा तब त्याग पुरुषार्थ के बल पर ही मां का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है और जब 38 दिन तक प्रयागराज जैसी नगरी में जहां त्रिवेणी संगम के तट पर मां का कल्पवास किया और अपने ग्रह निज निवास चंपत पिपरिया में प्रवेश किया तभी हमारे प्रांतीय प्रवक्ता बाबूलाल विश्वकर्मा जी एवं संभागीय सचिव संजय पटेल जी भैया सोमनाथ पटेल जी ने श्री फल देकर सौजन्य भेंट की।


