Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

भाजपा आपस में लड़ाने की राजनीति करती है – हेमंत लारिया

भाजपा आपस में लड़ाने की राजनीति करती है - हेमंत लारिया

दमोह।  जिला अनुसूचित कांग्रेस कमेटी के विभाग की समीक्षा बैठक प्रदेश से अनुसूचित विभाग के जिला प्रभारी हेमंत लारिया के मुख्य आतिथ्य में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी हेमंत लारिया ने कहा कि भाजपा विवादित मुददो को उठाकर राजनीति करती है। वह एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाने का काम कर रही है। आज जो पंचायत/वार्ड समितिया बन रही है। उनमें अनुसूचित वर्ग की अधिक से अधिक भागेदारी की जाये। पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा कहा कि भाजपा ने अनुसूचित वर्ग में सेंध मारकर वोटे तो हथिया लिया किन्तु आज अनुसूचित वर्ग भी जान चुका हैं कि उनका हित कांग्रेस पाटी ही कर सकती है। अनुसूचित वर्ग के जिलाध्यक्ष अजय जाटव ने कहा कि उनके जिला संगठन के समस्त पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में मजवूती से काम कर रहे है। वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, प्रदीप पटेल, अमर सिह, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, दृगपाल सिंह, बसंत कुशवाहा, प्रदेश महासचिव मुकेश रोहिताश, मंजीत यादव, अफजल खान, शमीम कुरेशी, प्रवेन्द्र चंद्राकर, मदन सुमन, रियाज खान ने भी अपने संबोधन में कहा कि अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष पर पूर्व में भाजपा द्वारा नजरबंद करवाया किन्तु बगैर भयभीत हुए वह अपने संगठन के साथ आम जनता की लड़ाई लड़ रहे है। इस अवसर पर अशोक ठाकुर, गोपाल रैकवार, खिल्लू ठाकुर, पप्पू लारिया, हुकुम पटेल, मनमोहन मानक अहिरवार, नरेश प्रशांत अहिरवार, करण बैन, कुलदीप अहिरवार, संजू अहिरवार, ए.के. चिश्ती, दीपक अहिरवार, राजा अहिरवार, जित्तू अहिरवार, बाबू चौहान, समेंत अनेको अनुसूचित वर्ग के पदाधिकारियें कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!