Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

बाल विवाह से जागरूकता हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

बाल विवाह से जागरूकता हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वाधान में एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रिंसिपल जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सुभाष सोलंकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह के मार्गदर्शन में शासकीय महाराणा प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश धर्मेश भट्ट, जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया, प्राचार्य जितेन्द्र कुमार राय सहित समस्त शिक्षकगण तथा छात्रगण उपस्थित रहे।

जिला न्यायाधीश धर्मेश भट्ट ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुये बताया कि हमारे संविधान में विवाह हेतु लड़की के लिए 18 वर्ष एवं लड़के के लिए 21 वर्ष की आयु निर्धारित है, उक्त आयु से कम आयु के लड़के या लड़की का विवाह कराया जाना दण्डनीय अपराध है। बाल विवाह की घटनाओं की सूचना चाइल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 पर कर सकते है, साथ ही आपके द्वारा लैंगिक असमानता एवं बच्चों के साथ हो रहे अपराधों के विषय में, बाल विवाह एवं उसकी रोकथाम, करियर के चयन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया द्वारा उपस्थित बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सहायता एवं उनके संरक्षण के लिये विधिक सेवा योजना एवं संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्य एवं अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही बाल अपराध, शिक्षा का अधिकार, मोटर यान अधिनियम, नशा मुक्ति अभियान तथा विधिक सेवा हेल्पलाइन 15100 के बारे में जानकारी प्रदान की।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!