Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

अनादिदेव शिव की कला अभिव्यक्तियों आधारित नोहलेश्वर महोत्सव का आयोजन 11 से

अनादिदेव शिव की कला अभिव्यक्तियों आधारित नोहलेश्वर महोत्सव का आयोजन 11 से

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन-दमोह के सहयोग से 11 से 15 फरवरी 2026 तक अनादिदेव शिव की कला अभिव्यक्तियों आधारित नोहलेश्वर महोत्सव का आयोजन सायं 06 बजे से नोहलेश्वर मंदिर परिसर, नोहटा (दमोह) में किया जा रहा है।

महोत्सव में प्रति दिवस स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी साथ 11 फरवरी, 26 को स्थानीय कलाकार एवं  डॉ. लतासिंह मुंशी एवं साथी-भोपाल द्वारा शिव ताण्डव नृत्य-नाटिका, कामना पाठक एवं साथी, जबलपुर द्वारा शास्त्रीय नृत्य, कैलाश खैर एवं साथी, मुंबई  द्वारा भजन गायन की प्रस्तुति दी जायेगी।  दूसरे दिवस 12 फरवरी, 26 को प्रशस्ति मानेसर एवं साथी, मुंबई द्वारा शास्त्रीय नृत्य एवं अभिलिप्सा पण्डा एवं साथी, उड़ीसा द्वारा भजन गायन, 13 फरवरी, 26 तीसरे दिवस श्री पुनीत इस्सर एवं साथी, मुंबई द्वारा जय श्रीराम की प्रस्तुति दी जायेगी। 14 फरवरी, 26 को  वर्षा दास गुप्ता  एवं साथी, दिल्ली  द्वारा  शास्त्रीय नृत्य एवं  कवि सम्मेलन अंतर्गत जानी बैरागी, धार, श्री हरि ओम पवार, मेरठ, सुश्री कविता तिवारी लखनऊ, सुश्री कीर्ति काले दिल्ली, श्री नुसरत मेहंदी भोपाल, श्री लक्ष्मण नेपाली सांची द्वारा कविता पाठ किया जाएगा। समापन दिवस 15 फरवरी, 26 को रिद्दी एवं साथी, जबलपुर द्वारा शास्त्रीय नृत्य, आशा वैष्णव एवं साथी, गुजरात  द्वारा भजन गायन की प्रस्तुति होगी।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!