E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दमोह शहर में होलसेल फूड एजेंसी का किया गया औचक निरीक्षण सोन पपड़ी के लिए गए नमूने, गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें, हल्दीराम ब्रांड कंपनी के सोन पपड़ी के स्टॉक की हुई जांच

दमोह :
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह शहर में होलसेल फूड एजेंसी का निरीक्षण किया गया। कार्यवाही में दमोह शहर में बकौली चौक स्थित सेठ प्यारेलाल एंड संस की रीटेल दुकान एवं हटा नाका स्थित गोदाम का निरीक्षण किया गया। सेठ प्यारेलाल एंड संस के पास हल्दीराम कंपनी के फूड प्रोडक्ट्स की होलसेल फूड एजेंसी है। गोदाम एवं रीटेल दुकान पर हल्दीराम ब्रांड सोन पपड़ी के स्टॉक की जांच की गई। परिसर में संग्रहित हल्दीराम ब्रांड सोन पपड़ी के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।