Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यशाला प्रशिक्षण में सहभागिता

कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यशाला प्रशिक्षण में सहभागिता

दमोह। स्थानीय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दमोह में पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन(एप्को) द्वारा प्रायोजित पर्यावरण हितैषी जीवन शैली अपनाने हेतु महाविद्यालय के विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान केंद्र दमोह में आयोजित 10 दिवसीय कार्यशाला प्रशिक्षण में सहभागिता, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.के.जैन एवं ईको क्लब प्रभारी डॉ. मीरा माधुरी महंत के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है। जिसमें कृषि वैज्ञानिक एवं उनके सहयोगियों के द्वारा पौधों में कटिंग प्रजनन विधि, ग्राफ्टिंग, चीप, विनेगर विधि, वर्मी कंपोस्ट, वर्मी बेड सेटअप एवं पौधों के संरक्षण में पॉलीहाउस या नेट हाऊस की उपयोगिता तथा महत्व पर प्रशिक्षण सहित वृहद जानकारी प्रदान किए जा रहे हैं। इस अवसर पर व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल विकास प्रदान किए जाने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र दमोह (प्रतिष्ठित संस्थान) के माध्यम से मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, केंचुआ खाद (वर्मी कम्पोस्ट) निर्माण तथा फल एवं सब्जियों के संरक्षण जैसे उपयोगी एवं रोजगारोन्मुख विषयों पर कार्यशाला प्रशिक्षण दिए जाने से वर्तमान समय में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में स्वरोजगार, उद्यमिता तथा सतत विकास को बढ़ावा देने में अत्यंत सहायक हैं। जिससे विद्यार्थी व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यार्थी सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक कार्यानुभव भी अर्जित कर सकेंगे और उनके कौशल, आत्मविश्वास एवं रोजगार की संभावनाओं में वृद्धि होगी। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार अहिरवार के संरक्षण तथा कृषि वैज्ञानिक डॉ. बी. एल. साहू जी के दिशा निर्देश में उपलब्ध संसाधनों एवं विशेषज्ञों के द्वारा कार्यशाला/प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. नंदराम सुमन (वनस्पति शास्त्र विभाग प्रमुख), अतिथि विद्वान डॉ. ऋषिभा दीक्षित, श्री गौरीशरण पटेल एवं श्री मनीष पटेल की विशेष सहयोग व उपस्थिति रही तथा प्रशिक्षण में 35 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!