Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

महोत्सव प्रदेश स्तरीय मेले के रूप में उभरकर सामने आए, इस प्रकार की रचना-योजना, कार्ययोजना बनाई जा रही-राज्यमंत्री श्री लोधी राज्यमंत्री श्री लोधी की अध्यक्षता में नोहलेश्वर महोत्सव की तैयारियों के सबंध में अहृम बैठक सम्पन्न दिए गए अहृम दिशा-निर्देश 05 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित महोत्सव में प्रतिदिन अलग-अलग तरह की गतिविधियों का होगा आयोजन

महोत्सव प्रदेश स्तरीय मेले के रूप में उभरकर सामने आए, इस प्रकार की रचना-योजना, कार्ययोजना बनाई जा रही-राज्यमंत्री श्री लोधी राज्यमंत्री श्री लोधी की अध्यक्षता में नोहलेश्वर महोत्सव की तैयारियों के सबंध में अहृम बैठक सम्पन्न दिए गए अहृम दिशा-निर्देश 05 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित महोत्सव में प्रतिदिन अलग-अलग तरह की गतिविधियों का होगा आयोजन

दमोह : 29 जनवरी 2026

            जिले के ग्राम नोहटा में 05 फरवरी से 15 फरवरी तक नोहलेश्वर महोत्सव आयोजित किया जा रहा हैं। सभी जिलाधिकारी इसे अपना महोत्सव मानते हुए इसमें अपनी महती भूमिका अदा करें। शिविर में 06 और 07 फरवरी को वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जायेगा। शिविर में आमजनों के स्वास्थ्य परीक्षणों के साथ ही दिव्यागंजनों का परीक्षण और स्क्लि सेल की जाँच भी की जायेगी। इस आशय की बात प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव के सबंध में आयोजित बैठक में कही। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रृतकीर्ति सामेवंशी विशेष रूप से मौजूद रहे।

            राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा की 05 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित इस महोत्सव के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा इस दौरान किसान सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा जिसमें उन्नत कृषि उपकरणों का प्रर्दशन के साथ ही उन्नत खेती करने वाले किसानों का सम्बोधन व सम्मान भी किया जायेगा। मेले में 09 फरवरी को रोजगार मेला और कैरियर गाइडेंस का कार्यक्रम रखा गया हैं। इसी दौरान सकंल्प से समाधान शिविर भी आयोजित किया जायेगा, जिसमें क्षेत्र के निवासी अपने आवेदन कर सकेंगे जिनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित कराया जायेगा। मेले में आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार महिला सशक्ति करण सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।

            राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा नोहटा महोत्सव या मेला हम शुरू कर रहे हैं, प्रदेश स्तरीय मेले के रूप में उभरकर सामने आए, इस प्रकार की रचना योजना, कार्ययोजना बनाई जा रही हैं। आने वाले समय में ये नोहटा महोत्सव प्रदेश के नामी-ग्रामी महोत्सवों में शामिल हो, इस प्रकार की रचना योजना बनाई गई है और सारे अधिकारियों को इस संबंध में व्यवस्थाओं के संबंध में भी निर्देश देने का काम किया गया है।

            बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम तेंदूखेड़ा सौरभ गंधर्व, सतेन्द्र सिंह लोधी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण सहित सभी जिलाधिकारी, जनपदों के अधिकारी मौजूद रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!