Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

गांव गांव जाकर बता रहे शिक्षा का महत्व, बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने शिक्षण सामग्री कर रहे वितरण

प्रोत्साहित करने शिक्षण सामग्री कर रहे वितरण

दमोह : 27 जनवरी 2026

            ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत बच्चे एवं उनके अभिभावक शिक्षा के महत्व को समझें और पढ़ लिखकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके जिसको लेकर शिक्षक द्वारा छुट्टियों में गांव-गांव जाकर बच्चों एवं उनके अभिभावकों को शिक्षा का महत्व बताया जा रहा है और बच्चों में पढ़ने की ललक पैदा करने के लिए शिक्षण सामग्री भी वितरित की जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को स्कूलों से जोड़ने का यह कार्य सांदीपनि विद्यालय जबेरा में पदस्थ शिक्षक अजय कुमार सिंघई द्वारा किया जा रहा है। जिसमें वह हर रविवार एवं छुट्टियां में ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर बच्चों और अभिभावकों की पाठशाला का आयोजन कर रहे हैं। इस गणतंत्र दिवस आयोजन के पश्चात शिक्षक अजय कुमार सिंघई की पाठशाला जबेरा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत विजय सागर के आदिवासी बाहुल्य ग्राम डेरा में आयोजित की गई। उन्होंने कहा हर व्यक्ति को शिक्षित होना बहुत जरूरी हैं शिक्षा एक ऐसी संपत्ति है जिसे आपसे कोई नहीं छीन सकता, इसलिए अपने बच्चों को जरूर पढ़ाए। उन्होंने कहा शिक्षा के लिए सरकार बहुत कुछ कर रही हैं, पाठ पुस्तकों वितरण, स्कॉलरशिप के साथ दूरदराज के पढ़ने वाले बच्चों के लिए हॉस्टल की सुविधा भी सरकार द्वारा दी जा रही है, बच्चों को बस पढ़ना है, उनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी सरकार उठा रही हैं। बच्चों से संवाद करते हुए शिक्षक अजय कुमार सिंघई ने ग्राम के प्रधान से लेकर कलेक्टर, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक के नाम पूछे जिसके कुछ बच्चों में जवाब भी दिए। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों के सामने नशा ना करें और ना नशे की वस्तुएं बच्चों से मंगवाएं क्योंकि जैसा आपका व्यक्तित्व और व्यवहार होगा वैसा ही बच्चे भी सीखेंगे इसलिए बच्चों को अच्छा बनाना है तो आपको भी अच्छा बनाना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने बच्चों को कापी, पेन, कम्पांस आदि शिक्षण सामग्री वितरित करते हुए कहा कि जो बच्चें स्कूल जाएंगे उन्हें इससे भी अधिक चीज़ें मिलेगी। ग्राम के सरपंच राहुल यादव एवं उपसरपंच भूपत सिंह ने कहा ग्राम डेरा आदिवासी बाहुल्य ग्राम है जहां के बच्चों और अभिभावकों को शिक्षक श्री सिंघई जी द्वारा शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना बहुत ही अच्छा कार्य है और हमारे ग्राम के लोगों को जागरूक करने के लिए हम सभी उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!