
देश के 77 वें गणतंत्र दिवस पर आज केंद्रीय विद्यालय दमोह में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री धर्मेन्द्र सिंह और शिक्षक-शिक्षिकाएँ, पालकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कलेक्टर श्री कोचर ने यहां विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने मनमोहक एवं आकर्षक देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कलेक्टर श्री कोचर ने एक कदम स्वच्छता की ओर के तहत विद्यालय की ओर से छात्रों के अभिभावकों को थैले का वितरण किया। उन्होंने छात्रों को पुरूस्कार भी वितरित किये। इसके पहले कलेक्टर श्री कोचर ने छात्रों के पालकगणों से भेंट की।


