परीक्षा हेतु धैर्य जरूरी- सिद्धार्थ मलैया एम.एल.बी. स्कूल में परीक्षा पे चर्चा पर हुआ सफल कार्यक्रम
एम.एल.बी. स्कूल में परीक्षा पे चर्चा पर हुआ सफल कार्यक्रम

वार्षिक परीक्षा में सफलता हेतु कड़ी. मेहनत व परिश्रम जरूरी है। जीवन में धैर्य बहुत आवश्यक है उक्त आशय के विचार विधायक प्रतिनिधि सिद्धार्थ मलैया ने व्यक्त किये। वे स्थानीय एम.एल.बी स्कूल दमोह में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद अर्चना जैन ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन, कलम दवात पूजन एवं दीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया। स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना का गायन एवं नृत्य की प्रसुति दी। विशिष्ट अतिथि पारस जैन व डॉ एल.सी. जैन ने छात्रों को प्रेरणा प्रदान की। मुख्य अतिथि सिद्धार्थ मलैया ने आयोजन के प्रयोजन की भूरी-भूरी सराहना की और कहा कि छत्र जीवन से ही नागरिक और देश का निर्माण संभव है। आप आने वाले कल का भविष्य है। ईश्वर ने सबकों अपना अपना टेलेंट दिया है।
अर्चना जैन ने छात्रावर्ग को अपने प्रेरक संबोधन से नवीन उत्साह व ऊर्जा का संचार किया और कहा कि प्रातःकाल जल्दी उठना और पर्याप्त पानी पीना आवश्यक है। सभी विद्यार्थियों को, आज से मोबाइल से दूरी का संकल्प लेना है कार्यक्रम भूरी भूरी सराहना की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदीप जैन शिक्षक ने किया। राष्ट्रपति पुरुस्कृत प्राचार्य डॉ. आलोक सोनवलकर ने संस्था के शत्-प्रतिशत परिणाम लाने का वचन दिया और आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती पर श्रद्धा सुमन व्यक्त किये गए कार्यक्रम में एक हजार से अधिक विद्यार्थी, छात्राएं उपस्थित थी।



